SIR अभियान में सहयोग को लेकर नागरिक सुरक्षा वार्डेनों की समन्वय बैठक सम्पन्न

SIR अभियान में सहयोग को लेकर नागरिक सुरक्षा वार्डेनों की समन्वय बैठक सम्पन्न

वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में नागरिक सुरक्षा वार्डेन/स्वयंसेवकों की भूमिका को सुदृढ़ करने हेतु चेतगंज स्थित नागरिक सुरक्षा सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग करें। साथ ही सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में SIR अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और नागरिकों को फार्म भरने व जमा करने के लिए प्रेरित करें। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक वार्डेन/स्वयंसेवक प्रतिदिन कम से कम 10 परिवारों से फार्म प्राप्त कर जमा करेगा।

बैठक में चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, डिवीजनल वार्डेन वी.वी. सुंदर शास्त्री, कन्हैया लाल यादव, संजय कुमार राय, मंगला प्रसाद गुप्ता, सहित समस्त डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, स्टाफ ऑफिसर, पोस्ट वार्डेन एवं सेक्टर वार्डेन उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा, वाराणसी जे.डी. सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान