सिद्धेश्वरी परिसर में ध्वजोत्सव: वैदिक हवन-पूजन के साथ मनाया गया राम मंदिर शिखर ध्वजारोहण का उत्सव

सिद्धेश्वरी परिसर में ध्वजोत्सव: वैदिक हवन-पूजन के साथ मनाया गया राम मंदिर शिखर ध्वजारोहण का उत्सव

 

वाराणसी। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा धर्म ध्वजा के आरोहण की शुभ घड़ी को नमामि गंगे काशी प्रांत ने विशेष उत्सव के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य में सोमवार को पवित्र सिद्धेश्वरी परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया।

 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर का भव्य निर्माण और उसके शिखर पर धर्म ध्वजा का आरोहण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और वर्षों के संघर्ष का साकार रूप है। उन्होंने इसे भारत की संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रचेतना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण बताया।

 

शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में रामलला का नए मंदिर में विराजमान होना और मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज लहराना केवल धार्मिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं के अमर और जीवंत होने का संकेत है। यह घटना उन सपनों के साकार होने का क्षण है जिसे समाज ने दशकों से देखा और संजोया था।

 

आयोजन में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक समरसता तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए प्रार्थना की। वेदपाठी बटुकों के मंत्रोच्चार से सम्पूर्ण परिसर आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण