बुलेट की टक्कर से दंपती गंभीर रूप से घायल, BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

बुलेट की टक्कर से दंपती गंभीर रूप से घायल, BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सुंगुलपुर ओवरब्रिज पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। कोइरी शादियाबाद निवासी दिलीप गुप्ता अपनी पत्नी साधना गुप्ता के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी चौबेपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ने विपरीत दिशा से आकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के लिए दंपती को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल साधना गुप्ता के सिर पर गहरी चोट आई है, जिसमें 22 टांके लगे। वहीं, दिलीप गुप्ता का दाहिना पैर और बायां हाथ टूट गया। हादसे में उनकी स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि घायल दंपती के बेटे अंकित गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण