जमीन विवाद में पट्टीदारों ने परिवार पर किया हमला, छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज

जमीन विवाद में पट्टीदारों ने परिवार पर किया हमला, छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। शिवदशां (उपरवार) गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित हरिनाथ राम, जो मुंबई रेल डाक सेवा से सेवानिवृत्त होकर गांव में रह रहे हैं, ने थाने में तहरीर देकर छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लज्जा भंग करने के प्रयास का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि विपक्षी किशोरी राम कई दिनों से उनके खेत गाटा संख्या 184/2 को बेचने का दबाव बना रहा था। मना करने पर रंजिश बढ़ती गई और मामला हिंसा में बदल गया।

23 नवम्बर की रात आरोपित धीरेन्द्र उनके दरवाजे पर पहुंचा और अभद्र गालियाँ देने लगा। पीड़ित द्वारा 112 नंबर पर फोन करने पर वह मौके से भाग गया।

24 नवम्बर की सुबह सिकन्दर ने पीड़ित के घर पर पत्थरबाजी की और जान से मारने की धमकी दी।

25 नवम्बर दोपहर लगभग 12 बजे किशोरी राम के नेतृत्व में रवि, अशोक, सिकन्दर, धीरेन्द्र और रणधीर सहित छह लोग समूह बनाकर हरिनाथ राम के घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं—सविता (पुत्री), लक्ष्मी देवी (पत्नी) और बबिता (बहू)—को लात-घूँसों व थप्पड़ों से मारपीट कर घायल कर दिया। बहू बबिता की साड़ी खींचकर लज्जा भंग करने का प्रयास भी किया गया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर  ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण