आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित ठाकुर बुद्धन सिंह स्मारक संस्थान द्वाराआदर्श शिक्षक को मिला मोपेड

आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित ठाकुर बुद्धन सिंह स्मारक संस्थान द्वाराआदर्श शिक्षक को मिला मोपेड

बड़ागांव (वाराणसी): बड़ागांँव ब्लॉक के अकोढ़ा स्थित गुरुवार को ठाकुर बुद्धन सिंह स्मारक संस्थान की ओर से आयोजित वार्षिक आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह में इस वर्ष कठिरांव के मिडिल स्कूल कम्पोजिट स्कूल लठिया के शिक्षक प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्रम, माल्यार्पण के साथ एक मोपेड भेंट कर अभिनंदन किया गया। संस्थान द्वारा यह सम्मान वर्ष 1992 से निरंतर प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम की खास आकर्षण रहे भदोही के प्रख्यात बेलवरिया गायन कलाकार जटाशंकर शुक्ला, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1966 में बेलवरिया गायन सम्राट का सम्मान मिल चुका है। उनके द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत “ऐ ठकुरे के बेटवा” तथा “पानी परात के परा रह गयल” पर मंच और पंडाल में बैठे शिक्षक एवं श्रोता भावुक भी हुए और जोश से भी भर उठे।

समारोह में ठाकुर बुद्धन सिंह के परिवार से अमेरिका में इंजीनियर डॉक्टर नंदलाल सिंह, महाबल सिंह, बड़ागांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पूर्व प्रधान एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, कमलेश सिंह, सतीश सिंह, करन सिंह, नरेंद्र सिंह, हर्ष सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य सरोज सिंह, शीला सिंह, ममता सिंह, मनीषा सिंह, सुनीता सिंह, गिन्नी, प्रतिमा सिंह, पुष्पा सिंह, किरण सिंह, निशा आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।

शिक्षक प्रतिनिधियों में अजय तिवारी, उमाकांत शर्मा, ज्योति भूषण तिवारी, मोहन सिंह, अरविंद, सुरेश उपाध्याय, चन्द्रकांत त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों एवं समाजसेवियों को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

स्थानीय शिक्षा को प्रोत्साहन देनें की इस परंपरा की सराहना करते हुये वक्ताओं ने शिक्षक प्रदीप कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार