गैस लीकेज से चलती ट्रक में लगी आग, हड़कंप
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की शाम गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि ट्रक के ड्राइवर केबिन में खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग भड़क गई।
आग लगते ही ट्रक चालक और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग को नियंत्रित किया, लेकिन कुछ देर बाद आग दोबारा धधकने लगी। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।





