दिव्य ऊर्जा के आलोक में सम्पन्न हुआ समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव

दिव्य ऊर्जा के आलोक में सम्पन्न हुआ समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव का समापन सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पश्चात संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने महर्षि सदाफल देव जी महाराज की प्रतिमा पर लौंग–इलायची से निर्मित विशेष माला अर्पित की। शंख-ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस अनुष्ठान ने पूरे परिसर को दिव्य ऊर्जा से अभिभूत कर दिया।

महोत्सव के दौरान सेवा, अध्यात्म और एकत्व के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं तथा सेवक–सेविकाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक समर्पण का परिणाम बताया।

समारोह के समापन में देशभर से आए लाखों भक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों से श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

विदेशों से भी साधकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ओमान, कुवैत और जर्मनी से आए भक्तों ने इस आयोजन में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक अनुभूति साझा की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम