नगर आयुक्त ने पांडेयपुर चौराहा का किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने व पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

नगर आयुक्त ने पांडेयपुर चौराहा का किया स्थलीय निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने व पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

वाराणसी। पांडेयपुर चौराहा रोड चौड़ीकरण कार्य की प्रगति देखने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर फैले अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को यातायात बाधित होने की मुख्य वजह बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने गुरु नानक स्वीट व दूध सट्टी के आसपास लगने वाले ठेले, गुमटी और अनियमित रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए च्क् एवं नगर निगम की संयुक्त टीम बनाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त क्षेत्र में व्यवस्थित ऑटो पार्किंग स्थल विकसित किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही पांडेयपुर से सारनाथ एवं आजमगढ़ मार्ग की ओर भी अलग-अलग ऑटो पार्किंग पॉइंट चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

दूध सट्टी के कारण उत्पन्न अव्यवस्था को देखते हुए उसे पुलिस लाइन स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी की रिक्त भूमि पर स्थानांतरित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन बनाए जाने के लिए भी उपयुक्त स्थल चयनकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए ताकि दुकानों के कारण होने वाली ट्रैफिक समस्या से राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि मार्ग चौड़ीकरण में बाधक स्ट्रीट पोल्स को हटाया जाए तथा अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।

मौके पर पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद अशोक मौर्य, जोनल अधिकारी सारनाथ, क्षेत्राधिकारी यातायात, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के. के. सिंह, सहायक अभियंता मार्ग प्रकाश, सहायक अभियंता सिविल, जोनल स्वच्छता अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान