डीसीपी गोमती जोन ने जंसा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन जांच

डीसीपी गोमती जोन ने जंसा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन जांच

जंसा (वाराणसी)। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने शुक्रवार शाम जंसा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता की स्थिति, शस्त्रों के रख-रखाव, लावारिस वाहनों और मालों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परिसर की स्वच्छता को उच्च स्तर पर बनाए रखने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक और सीसीटीएनएस कक्ष की भी स्थिति परखा। डीसीपी ने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और महिला आरक्षियों को प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देने, पुलिस कर्मियों को जनता से संवेदनशील संवाद और उत्कृष्ट व्यवहार बनाए रखने तथा थाने में शिकायतकर्ता-हितैषी वातावरण विकसित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं थाने के उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा