आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने SIR को लेकर चलाया घर-घर जागरूकता अभियान

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने SIR को लेकर चलाया घर-घर जागरूकता अभियान

वाराणसी। मतदाता सूची के अद्यतन और मतदाताओं की पहचान के सत्यापन हेतु चुनाव आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को गति देने के उद्देश्य से आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शुक्रवार को मध्यमेश्वर वार्ड में घर-घर संपर्क अभियान चलाया।

मंत्री डॉ. दयालु ने बूथ संख्या 135, 136 और 137 के क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें SIR फॉर्म शीघ्र भरकर BLO को जमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए समय पर SIR प्रक्रिया पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. दयालु ने बताया कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। SIR कार्यक्रम इसी उद्देश्य को प्राप्त करने का माध्यम है, जिससे मतदाता सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि SIR फॉर्म भरना न केवल आवश्यक है, बल्कि यह मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी त्रुटि को रोकने में अहम भूमिका निभाता है।

जागरूकता अभियान के बाद मंत्री ने हरीशचंद्र कॉलेज में लगाए गए विशेष SIR शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया और नागरिकों को SIR प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।

अभियान में प्रमुख रूप से संजय जायसवाल, अरुण पांडेय, सर्वेश वर्मा, गौरव राठी, करण सिंह, तुषार सेठ, राजेश वर्मा, आकाश सेठ, रजत केसरी आदि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग