प्रेमचंद मानव मन की परतों को सहजता से उघाड़ते हैं : डॉ. राम सुधार सिंह

प्रेमचंद मानव मन की परतों को सहजता से उघाड़ते हैं : डॉ. राम सुधार सिंह

वाराणसी। प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद मनुष्य के भीतर बसे दुर्भाव, शक, तिरस्कार और अपवाद जैसे नकारात्मक भावों को अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से उजागर करते हैं। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट, लमही द्वारा आयोजित ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ कार्यक्रम के 1749वें दिवस पर आयोजित सत्र में यह विचार ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राम सुधार सिंह ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की कथाएँ समाज के यथार्थ, मानवीय संबंधों तथा चरित्रों की मनोवैज्ञानिक गहराइयों को उभारने में अद्वितीय हैं। प्रेमचंद की कहानी ‘कुत्सा’ इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें मनुष्य के भीतर छिपी नकारात्मक प्रवृत्तियों का सजीव चित्रण मिलता है।

कार्यक्रम में कहानी ‘कुत्सा’ का पाठन प्रसिद्ध कवयित्री प्रीति सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राम सुधार सिंह, आलोक शिवाजी, डॉ. मनोहर और निदेशक राजीव गोंड ने उनका सम्मान किया।

डॉ. मनोहर ने कहा कि कहानी के पात्र वे लोग हैं जिन्हें दूसरों की बुराई करने और अफवाहें फैलाने की आदत पड़ चुकी होती है। प्रेमचंद बताते हैं कि ऐसी प्रवृत्ति समाज में कलह और भ्रम फैलाती है और अंततः ऐसे लोग स्वयं भी सम्मान खो देते हैं।

कार्यक्रम में राजस्थान के बीकानेर से आए वरिष्ठ साहित्यकार वाचस्पति प्रियम चतुर्वेदी, ध्रुव नारायण, चंदन मौर्य, राहुल यादव, रोहित गुप्ता, विपनेश सिंह, संज ऋषभ सहित बड़ी संख्या में छात्र, साहित्यप्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संचालन प्रांजल श्रीवास्तव ने किया तथा स्वागत राहुल यादव द्वारा किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग