संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ठेकेदार व सुपरवाइजरों पर केस दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ठेकेदार व सुपरवाइजरों पर केस दर्ज

चौबेपुर। क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर ठेकेदार और सुपरवाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बहनोई रोहतास छोकर, निवासी आर.आर. कॉलोनी, जेवर (गौतमबुद्ध नगर) ने बताया कि उनके बहनोई विनोद कुमार (पुत्र जमादार सिंह), निवासी ग्राम सपनावत, थाना कपूरपुर, हापुड़, एनएचआई सौरव एसोसिएट्स में ठेकेदार जसवंत सिंह के अधीन कार्य करते थे। वहीं साइट पर सुपरवाइजर पंकज, हर्षित और सोनू तैनात थे। ये तीनों भी हापुड़ के सपनावत गांव के निवासी बताए गए हैं।

रोहतास के अनुसार 5 सितंबर 2025 की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सूचना दी गई कि विनोद कुमार की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से बातचीत की, तो बताया गया कि किसी ने दुर्घटना होते नहीं देखा। साथ ही परिजनों ने शव के सिर पर गंभीर चोट का निशान होने का आरोप भी लगाया है।

परिजनों ने संदेह जताया है कि ठेकेदार और सुपरवाइजरों की लापरवाही के कारण ही विनोद की मृत्यु हुई।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 106(1) एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम