50 माध्यमिक विद्यालयों में छात्र सीख रहे तमिल भाषा, 15 दिसंबर तक चलेंगी विशेष कक्षाएँs

50 माध्यमिक विद्यालयों में छात्र सीख रहे तमिल भाषा, 15 दिसंबर तक चलेंगी विशेष कक्षाएँ

वाराणसी। काशी तमिल संगमम के तहत जिले के 50 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को तमिल भाषा सिखाई जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा चुने गए इन विद्यालयों में तमिलनाडु से आए 50 शिक्षक भाषा शिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह विशेष कक्षाएँ 15 दिसंबर तक संचालित होंगी।

डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज पहुंचकर तमिल भाषा शिक्षण की प्रगति का निरीक्षण किया। तमिल शिक्षकों के पहुंचने पर विद्यालय में पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। छात्रों ने तमिल में “वणक्कम” कहकर उनका अभिनंदन किया।

जिला प्रशासन की पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन ज्ञान-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।

डीआईओएस ने बताया कि काशी तमिल संगमम दोनों क्षेत्रों की सभ्यता और परंपराओं के सदियों पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

तमिल भाषा कक्षाओं की शुरुआत राजकीय बालिका विद्यालय मलदहिया, प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर, राधा किशोरी राजकीय विद्यालय राघन, भारती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज सहित जिले के कुल 50 माध्यमिक विद्यालयों में की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान