लंका चौराहे पर पहलवान लस्सी की दुकान का भव्य उद्घाटन
वाराणसी। लंका चौराहे स्थित चर्चित पहलवान लस्सी की दुकान का गुरुवार को भव्य उद्घाटन संकट मोचन मंदिर के महंत एवं वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने किया। उद्घाटन के दौरान यादव बंधुओं की ओर से मनोज यादव ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया।
मनोज यादव ने बताया कि लंका रोड चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में दुकान को हटाना पड़ा था, जो उनके लिए कठिन समय था। उन्होंने कहा कि संकट मोचन महाराज और बाबा विश्वनाथ की कृपा से दुकान पुनः अपने पुराने स्थान पर शुरू हो सकी है। उन्होंने ग्राहकों को पुनः सेवा देने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया।




