काशी तमिल संगमम् के द्वितीय समूह ने विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

काशी तमिल संगमम् के द्वितीय समूह ने विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

वाराणसी। काशी तमिल संगमम् के द्वितीय समूह के आगमन पर शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने परंपरागत तरीके से अतिथियों का स्वागत किया। पुष्प वर्षा और डमरू वादन के बीच समूह के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया गया, जिससे आगंतुकों ने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का विशेष अनुभव किया।

स्वागत के बाद समूह ने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के उपरांत मंदिर प्रशासन ने सभी सदस्यों को काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान समूह को धाम के विस्तारित परिसर, स्थापत्य सौंदर्य, ऐतिहासिक महत्व और नवनिर्मित सुविधाओं की जानकारी दी गई।

भ्रमण पूर्ण होने पर मंदिर परिसर स्थित अन्नक्षेत्र में अतिथियों के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने सराहा। अन्नक्षेत्र की सेवा परंपरा और काशी की अतिथि-भावना का प्रभाव सभी सदस्यों पर स्पष्ट दिखाई दिया।

प्रतिनिधियों का यह दौरा काशी और तमिल परंपराओं के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने वाला माना गया। दिनभर का यह कार्यक्रम दोनों समुदायों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने वाला सिद्ध हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान