एचडीएफसी बैंक खाते से 1.51 लाख की ठगी, एसीपी क्राइम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

एचडीएफसी बैंक खाते से 1.51 लाख की ठगी, एसीपी क्राइम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बर्थराखुर्द निवासी सुनील यादव के एचडीएफसी बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 1 लाख 51 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत (आ.सं. 1260/25) पर कार्रवाई करते हुए एसीपी क्राइम के निर्देश पर चौबेपुर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सुनील यादव ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक चौबेपुर शाखा में है। 18 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने खाते को हैक कर पूरी रकम निकाल ली। इसकी जानकारी उन्हें काफी देर बाद हुई। उन्होंने बैंक और पुलिस विभाग में शिकायत करने के बावजूद धनराशि का कोई सुराग न लगने की बात कही।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला एसीपी क्राइम तक पहुंचाया गया, जहाँ से चौबेपुर थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी टीम की मदद से साइबर ठगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम