दिव्यांग चैम्पियनशिप लीग : महिला सशक्तिकरण मैच से हुआ आगाज़

दिव्यांग चैम्पियनशिप लीग : महिला सशक्तिकरण मैच से हुआ आगाज़

वाराणसी। दिव्यांग चैम्पियनशिप लीग (डीसीएल-25) की शुरुआत महिला सशक्तिकरण को समर्पित उद्घाटन मैच से हुई। उद्घाटन मुकाबला प्रयागराज ओमेन्स व बनारस ओमेन्स टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। निर्धारित 10 ओवर में 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयागराज को अंतिम गेंद पर 1 रन चाहिए था, जिसे हासिल कर टीम ने मैच अपने नाम किया।

उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य एवं भारत विकास परिषद महिला सहभागिता की राष्ट्रीय संयोजक, शहर की प्रतिष्ठित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा धर ने किया। मैच का टॉस मुंबई से आए ऑफिशियल ब्रजेश सोलकर तथा इंडियन ओमेन्स टीम के नेट बॉलर लक्ष्य सिंह ने कराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुनील गावस्कर एकादश ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। जवाब में अजित वाडेकर एकादश की टीम 149 रन पर सिमट गई और मैच गावस्कर एकादश के नाम रहा।

दूसरे मुकाबले में एकनाथ सोलकर एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करसन घावरी एकादश को पराजित कर मैच जीत लिया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. एस.बी. सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. डॉ. ए.के. सिंह ने दिया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के सचिव एवं संस्था के संयुक्त सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग, वित्त सचिव डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव सम्पूर्णानंद नंद पांडेय, संजय सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रांजल गर्ग, विवेक सूद, शशि शंकर पटेल, डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित एपेक्स अस्पताल की चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी टीम मौजूद रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान