ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को सफलता, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को सफलता, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लालपुर पांडेयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला समेत तीन शातिर चोरों को दबोचते हुए नकदी, आभूषण और एक चोरी की बाइक सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

घटना का खुलासा एडीसीपी वरुणा जोन नीतू काद्यान ने थाना लालपुर पांडेयपुर पर किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की बेनवंशी, आरिफ उर्फ शाहरुख, रोहित बैनवंशी और उनके साथ सहयोग करने वाली एक महिला शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को रिंग रोड के पास से पकड़ा।

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के विरुद्ध लालपुर पांडेयपुर, शिवपुर, सारनाथ और रोहनिया थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रात में बंद घरों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर गहने व नगदी चोरी करते थे। पूछताछ में महिला आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका बेटा और उसके साथी चोरी के गहने लाकर उसे दे देते थे, जिन्हें वह राहगीरों और महिलाओं को मजबूरी का हवाला देकर सस्ते दाम पर बेचती थी।

पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 31,500 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण—हार, अंगूठी, पायल, बिछिया, चांदी के सिक्के—तथा एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने लमही, रसूलपुर, गेट, सिंहपुर, सारनाथ, शिवपुर और रजनहिया क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाएँ करने की बात स्वीकार की।

गिरोह ने बताया कि चोरी की रकम ताश, जुए और अन्य जरूरतों में खर्च कर दी जाती थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम