केएमसी काशी मेडिकेयर कप का फाइनल आज, भिड़ेंगी एकनाथ सोलकर और करसन घावरी की टीमें

केएमसी काशी मेडिकेयर कप का फाइनल आज, भिड़ेंगी एकनाथ सोलकर और करसन घावरी की टीमें

वाराणसी। काशी मेडिकेयर कप (केएमसी) के रोमांचक मुकाबलों के बाद अब फाइनल में एकनाथ सोलकर एकादश और करसन घावरी एकादश आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

सुबह खेले गए पहले मैच में एकनाथ सोलकर की टीम ने सुनील गावस्कर एकादश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में करसन घावरी एकादश ने भी सुनील गावस्कर एकादश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मैच कल सुबह 10 बजे बीबीसीए ऐढे मैदान में खेला जाएगा।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टूर्नामेंट में सभी टीमों ने खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन दो टीमों ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया।

सुबह के मुकाबले का टॉस मुंबई के ऑफिशियल बृजेश सोलकर ने कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.बी. सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ए.के. सिंह ने दिया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, वित्त सचिव डॉ. पंकज सिंह, नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडेय, विवेक सूद, शशि शंकर पटेल, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर, संयुक्त सचिव डॉ. प्रांजल गर्ग, डॉ. रितु गर्ग, आईएमए बनारस शाखा के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. विशाल सिंह यादव सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान