मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

थाना चौबेपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन सेवाओं और बचाव उपायों पर विस्तृत चर्चा

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए संचालित महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत मंगलवार को चौबेपुर थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एसआई रोशनी सिंह, कमल सिंह यादव और शिवप्रकाश वर्मा ने क्षेत्र की महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा से जुड़े कानून, अपराध से बचाव के उपाय और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चियों अंजलि नंदनी यादव और काजल गौतम ने हेल्पलाइन सेवाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस टीम ने संतोषजनक उत्तर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी होना समय की आवश्यकता है।

 

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबर्स— 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्डलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं हेतु एंबुलेंस, 1090 वूमेन पावर लाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन —को पोस्टर्स के माध्यम से समझाया गया।

 

मिशन शक्ति के इस चरण में पुलिस, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, बाल सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को जोड़कर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह अभियान महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा, कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप, अंजलि, मनीषा, शारदा चतुर्वेदी, गीता निषाद, नंदनी यादव, बृजेश शर्मा, रिंकी मौर्य, झूला वी, नीलू, संध्या, काजल गौतम, सिमरन, शशि बाला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां मौजूद रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश