होमी भाभा हॉस्पिटल में दुर्लभ रक्त समूह का रक्तदान
बड़ागाँव। अभ्युदय सेवा समिति से जुड़े स्थानीय व्यापारी तथा बालाजी साड़ी घर एवं केशरी हार्डवेयर के स्वामी हर्ष केशरी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक कैंसर पीड़ित युवक की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित को दुर्लभ रक्त समूह की तत्काल आवश्यकता थी, जिसके बाद हर्ष केशरी स्वयं के खर्चे पर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल पहुँचे और रक्तदान कर उसकी जान बचाई।
अभ्युदय सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य हर्ष केशरी लंबे समय से रक्तदान अभियान से जुड़े हुए हैं। प्रति वर्ष तीन से चार बार रक्तदान करने वाले हर्ष समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ कई जरूरतमंदों की मदद भी कर चुके हैं। समिति ने उनके इस निःस्वार्थ सेवा कार्य पर गर्व व्यक्त किया है और कहा कि संस्था के एक आह्वान पर हर्ष केशरी निजी कार्य और व्यापार से ऊपर उठकर मानव सेवा को प्राथमिकता देते हैं।
समाज में उनके इस योगदान को सराहा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर उन्हें प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।




