दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस पर भक्ति और उत्साह का माहौल
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाजार स्थित सिद्धिदात्री मां दुर्गा मंदिर में बुधवार को स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह प्रातः वेद-मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर प्रबंधन ने मां दुर्गा का प्रातः स्नान व पूजन संपन्न कराया। इसके बाद जनकल्याण की कामना के साथ हरिकीर्तन शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे दिखे।
मंदिर परिसर पूरे दिन धार्मिक उमंग से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मौके पर प्रदीप सेठ, प्रयाग सेठ, मृत्युंजय सेठ, राहुल सेठ, प्रेमचंद सेठ पिंटू, दीपक सेठ, प्रदीप सेठ राजू, मनोज सेठ, महादेव सेठ, दीपक सेठ अमित, रूपेश सेठ सहित कई भक्त मौजूद रहे।




