मठ–मंदिरों पर टैक्स नोटिस से संत समाज आक्रोशित

नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में संतों का ऐलान, अयोध्या–काशी–मथुरा को मिले विशेष धार्मिक दर्जा

वाराणसी। काशी के पवित्र मठों और मंदिरों को नगर निगम द्वारा टैक्स जमा करने अथवा कुर्की की चेतावनी वाले नोटिस भेजे जाने से साधु–संतों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर वैष्णव संप्रदाय के सर्वोच्च धर्माध्यक्ष जगद्गुरु बलकदेवाचार्य महाराज के नेतृत्व में पातालपुरी मठ में संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में साधु–संत शामिल हुए।

बैठक में संत समाज ने एक स्वर में मांग की कि अयोध्या, मथुरा और काशी को विशेष धार्मिक दर्जा दिया जाए तथा इन तीर्थ नगरीयों के सभी मठों और मंदिरों को हर प्रकार के कर से पूर्णतः मुक्त किया जाए। संतों ने कुर्की की चेतावनी देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग उठाई।

जगद्गुरु बलकदेवाचार्य महाराज ने कहा कि यदि सरकार सनातन धर्म की रक्षा और संवर्धन के लिए ठोस कदम नहीं उठा सकती, तो कम से कम मंदिरों की नगरी में स्थित मठों और मंदिरों पर टैक्स थोपने की नीति पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मठ और मंदिर बिना किसी सरकारी सहायता के वैदिक संस्कृति, धर्म और कर्मकांड की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं और समाज को शांति, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का संदेश देते हैं।

संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक संस्थानों पर आर्थिक बोझ डालना सनातन परंपरा का अपमान है। यदि टैक्स नोटिस वापस नहीं लिए गए तो संत समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा