मधुपुर व कुसौड़ा क्षेत्र में घर–घर पहुंचा निमंत्रण, 18 दिसंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सम्मेलन
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
कुसौड़ा। ग्रामसभा कुसौड़ा में श्री मयंक भारत जी भाई साहब के सानिध्य में विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवक सुनील उपाध्याय, श्री राज मिश्रा, श्री वशिष्ठ नारायण दुबे तथा पंडित श्री महेंद्र प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में मधुपुर एवं कुसौड़ा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले व घर तक पहुंचकर लोगों से संवाद किया गया।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को कल दिनांक 18 दिसंबर 2025 को अपराह्न 2:00 बजे से सुप्रसिद्ध, ऐतिहासिक एवं प्राचीन रामलीला मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के पावन संगम में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर समस्त हिंदू हित चिंतकों में क्रमशः श्री मयंक जी भाई साहब, श्री राज जी भाई साहब, स्वयंसेवक सुनील उपाध्याय, श्री वशिष्ठ नारायण दुबे जी, पंडित श्री महेंद्र प्रसाद पांडेय जी, श्री अजय दुबे जी, श्री राजन दुबे जी, श्री आनंद जी भाई साहब, श्री स्यामनारायण जी भाई साहब, श्री चंदू लाला जी भाई साहब, श्री राजेश जी भाई साहब, श्री संजय जी भाई साहब, श्री संतोष दुबे जी भाई साहब, श्री मलखान जी भाई साहब, श्री मुक्तार जी भाई साहब सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि संपर्क अभियान के दौरान सभी सहयोगियों के नाम एवं फोटो एकत्र करना संभव नहीं हो सका, किंतु क्षेत्रवासियों द्वारा मिले सम्मान, स्नेह और अपनत्व से समस्त कार्यकर्ता भावविभोर हैं। माताओं, बहनों एवं सहोदरों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।




