चौबेपुर में किसान पाठशाला में दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी

किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने की सलाह

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रदेश और केंद्र सरकार के सहयोग से कृषि विभाग द्वारा संचालित कई योजनाओं के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के अनुदान और सहायता प्रदान की जा रही है। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए, किसान पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को अनुदान की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।

 

मंगलवार को राजवारी गांव में आयोजित किसान पाठशाला के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को इन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन, परम्परागत कृषि विकास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।

 

उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल के निर्देशन में आयोजित पाठशाला में किसानों को पीएम प्रणाम योजना के तहत आई.एन.एम. का महत्व, रणनीति और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान साधो यादव ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत