कुलपति के आदेश पर 19 दिसंबर से तीन वर्ष के लिए हुई नियुक्ति
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में कार्यरत प्रो. राजेश कुमार मिश्र को मानविकी संकाय का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार प्रो. मिश्र की नियुक्ति 19 दिसंबर से आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।
प्रो. राजेश कुमार मिश्र शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से मानविकी संकाय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




