मिश्रापुरा में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र की ग्राम सभा मिश्रापुरा में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम ग्राम मिश्रापुरा निवासी पिंटू मिश्रा के आवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ‘विश्व गुरु भारत’ का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन, राष्ट्रनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों की जो मजबूत नींव रखी, उसी पर आज का नया भारत आगे बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता पवन चौबे ने की। उन्होंने अटल जी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सिद्धांत और सेवा का प्रतीक रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे उपस्थित रहे, जिन्होंने अटल जी के राजनीतिक जीवन और उनके ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया।

 

इस अवसर पर श्रीकांत पाठक, गोपाल चौबे, मिलन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा