बुढ़ापे की लाठी का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया भूख उपवास

सभी श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल की घोषणा के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है जिसके लिए 96 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में सहमति पत्र दिया जा चुका है – सुनील कुमार सिंह |

 

(सन्तोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- पूरे देश का कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर विगत 10 वर्षों से आंदोलनरत है पुरानी पेंशन में कर्मचारियों के 60 वर्ष की अधिवक्ता आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्ति के फलस्वरुप आधे वेतन की राशि पेंशन के रूप में स्वीकृत की जाती रही है परंतु नई पेंशन योजना में वह सुविधाएं नहीं प्राप्त हो रही है जो पुरानी पेंशन में प्राप्त होती रही है |

 

नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को बहुत ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उक्त बातें 8 जनवरी सोमवार को कैण्ट स्टेशन वाराणसी पर आयोजित भूख उपवास में शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला संयोजक पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच ने कहा और बताया कि भारत सरकार के जनवरी 2004 और उत्तर प्रदेश सरकार के अप्रैल 2005 से नियुक्त कर्मचारी जो अब सेवानिवृत हो रहे हैं उन्हें नई पेंशन योजना लागू की गई है |

 

सेवानिवृत के फलस्वरूप पांच हजार भी पेंशन नहीं प्राप्त हो पा रहा है इस कारण कर्मचारी पुरानी पेंशन को बुढ़ापे के लाठी का सहारा मानते हुए आन्दोलन के आखिरी चरण हड़ताल के पूर्व भूख उपवास कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जो 11 जनवरी तक प्रातः दस बजें से सायं पांच बजे तक चलेगा दिवाकर द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि भूख उपवास कार्यक्रम 9 जनवरी मंगलवार को डीआरएम कार्यालय लहरतारा पुल के नीचे सम्पन्न होगा |

 

भूख उपवास कार्यक्रम में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि नई पेंशन योजना कहीं से अच्छादित नहीं है इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू होना चाहिए |

 

सुनील कुमार सिंह संयोजक मण्डल सचिव नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने कहा कि सभी श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल की घोषणा के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है जिसके लिए 96 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में सहमति पत्र दिया जा चुका है |

 

इस अवसर पर सर्वश्री सुनील कुमार सिंह मण्डल सचिव नार्दन रेलवे मेंस यूनियन, दिवाकर द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मण्डल मन्त्री, शशिकान्त श्रीवास्तव संयोजक एवं जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद , सुरेन्द्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष,विजय नाथ तिवारी जिला मंत्री गाजीपुर, अश्विनी श्रीवास्तव जिला मंत्री चन्दौली,देवेश यादव जिला मंत्री, सुभाष सिंह,महेश श्रीवास्तव,एन बी सिंह, सचिव एन ई आर, कन्हैया सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, राजकुमार, शाखा मंत्री सतीश कुमार, अध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी, सहायक शाखा मंत्री विवेक रघुवंशी, सहायक शाखा मंत्री रूपनाथ झा, उपाध्यक्ष चंद्रजीत सर्वजीत ,कोषाध्यक्ष सरोज यादव , उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ,माध्यमिक शिक्षा अवधेश सिंह, मण्डल मंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ शैलेंद्र विक्रम सिंह, मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ राकेश पाठक, जटाशंकर यादव , अध्यक्ष अखिलेश पांडे ,राम तीरथ यादव ,कमलेश सिंह, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ प्रमोद कुमार एवं प्रमुख वक्ता ई.राजनाथ सिंह,प्रकाश श्रीवास्तव,शशिकांत सिंह, अवधेश पांडेय, हरेंद्र यादव, अमित सिंह,जय प्रकाश पाण्डेय, अवध नारायण पाण्डेय, जिला मंत्री पेंशनर्स कल्याण संस्था,ई अखिलेश चौहान क्षेत्रीय मंत्री पी डब्लू डी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, मनोज चौहान, बृजेश सोनकर सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी