नवागत थाना अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत

सुरक्षा और सहयोग का दिलाया भरोसा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। नवनियुक्त थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को स्थानीय व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग के लोगों ने बारी-बारी से अंगवस्त्र भेंट कर एवं फूल-मालाओं से थाना अध्यक्ष का सम्मान किया।

स्वागत समारोह के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, बाजारों की सुरक्षा तथा यातायात से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस पर थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि अपराध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस–व्यापारी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

स्वागत समारोह में एचपी जायसवाल, नन्हे, प्रदीप सोनी, राजू सेठ, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष चौबेपुर, राघवेंद्र जायसवाल, गोलू, सोनू सेठ, बैजनाथ जायसवाल, रोहित सेठ, बंगाली बाबू सेठ, प्रदीप सेठ, राकेश कुमार सोनकर, गोल्डी, हरिद्वार सेठ सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने नवागत थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा