पिंडरा के चकरमा में सुभासपा की जनसभा, संगठन मजबूत करने का आह्वान

2027 में एनडीए की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी, पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सुभासपा— अरुण राजभर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

पिंडरा (वाराणसी)। जनपद वाराणसी के विधानसभा क्षेत्र पिंडरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरमा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है— बनारस, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना। इसके लिए अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुटना होगा।

अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता दें। 18 व 21 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, मृतक अथवा बाहर रह रहे मतदाताओं के नाम हटवाएं तथा जिनका नाम छूट गया हो, उन्हें तत्काल शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि समाज आज सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है, जो वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। पार्टी को मजबूत करने से ही समाज आत्मनिर्भर बन सकेगा।

उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है, जो सभी का सम्मान करती है। पार्टी की लड़ाई हमेशा शोषण और अन्याय के खिलाफ रही है। जब-जब पिछड़े, दलित, गरीब और वंचित समाज के साथ अन्याय हुआ है, सुभासपा ने मजबूती से आवाज उठाई है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल हंगामा करना जानते हैं, धरातल पर उनका जनाधार समाप्त हो चुका है। वर्ष 2027 में पुनः एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुभासपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय ने समय-समय पर अपने निर्णयों के माध्यम से आरक्षण को उपवर्गीकृत कर वंचित वर्गों को लाभ देने की मंशा व्यक्त की है। हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरक्षण में वर्गीकरण कर अपने प्रदेश के लोगों को लाभ दिया है, जबकि देश के नौ राज्यों में भी उपवर्गीकृत आरक्षण लागू है।

उन्होंने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग आरक्षण को उपवर्गीकृत करते हुए पिछड़ा वर्ग को 7 प्रतिशत, अतिपिछड़ा वर्ग को 9 प्रतिशत और सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग को 11 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए, जिससे सभी पिछड़ी जातियों को वास्तविक लाभ मिल सके। इसी आधार पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना आवश्यक और न्यायसंगत है। साथ ही रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने की मांग भी की गई।

सभा में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रमेश राजभर, जिलाध्यक्ष उमेर राजभर, जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, अमित राजभर, मनोज राजभर, मिन्द्र राजभर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भारतीय, विधानसभा प्रभारी सुनील राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मेनालाल ऑपरेटर, दशरथ राजभर, छप्पन राजभर (कार्यालय प्रभारी), राममूरत राजभर, मिथिलेश यादव, छेदी यादव, संजीव राजभर (प्रदेश महासचिव युवा मंच), पंकज सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बसंत राजभर ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन