स्वामी विवेकानंद जयंती पर ‘रीयल हीरोज’ महोत्सव का आयोजन

युवाओं को अध्यात्म और विज्ञान से जोड़ने का आह्वान, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका पर जोर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। परमानंदपुर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की युवा परिवार सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर ‘रीयल हीरोज—सच्ची युवा शक्ति और वीरता’ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे एवं स्वामी हरि प्रकाशानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि विज्ञान का हर मार्ग आध्यात्म से होकर गुजरता है। आज विश्व में हो रहे अनेक शोध आध्यात्मिक ग्रंथों और प्राचीन भारतीय ज्ञान की देन हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के मस्तिष्क में लगभग 86 अरब न्यूरॉन्स होते हैं, जिनकी अपार संभावनाओं को जाग्रत करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया युवा भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। युवाओं को अध्यात्म और विज्ञान—दोनों के समन्वय से आगे बढ़ना चाहिए, जिससे वे भटकाव से दूर रहकर सार्थक ज्ञान अर्जित कर सकें।

वहीं स्वामी हरि प्रकाशानंद जी ने कहा कि आध्यात्म वह ज्ञान है, जो व्यक्ति के भीतर छिपे अंधकार को भी दूर कर देता है। सद्गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। यह तभी संभव है, जब युवा संगठित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा परिवार सेवा समिति के वाराणसी जोन अध्यक्ष सृजन चतुर्वेदी ‘शिवम्’ एवं उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिवम् दूबे और दुष्यंत तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष कन्नौजिया ‘सोनू’ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राकेश वर्धन, अजय यादव, सत्येंद्र प्रकाश उपाध्याय, शारदा चतुर्वेदी, प्रवीण चौबे, आर.बी. प्रसाद, शुभम सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह, अभिषेक, नरेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, श्याम बिहारी राय, जयेन्द्र कुमार, अखिलेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा