मानी ग्राम में कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

अभ्युदय सेवा समिति के सहयोग से जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

मानी ग्राम (वाराणसी)। मानी गांव में आज निलेश सिंह के आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी शरद सिंह भीम अकोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सिंटू पांडे, सुनील पाल, संतोष सिंह अनुपम, रमेश यादव फौजी, अमिताभ दुबे, विकास तिवारी, अभिषेक सिंह (एडवोकेट) सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील पाल एवं निलेश सिंह की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए उपयोगी बताया।

अभ्युदय सेवा समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निलेश सिंह एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की बात कही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन