मंदिर तोड़ने का झूठ फैलाकर विकास रोकना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

मणिकर्णिका घाट पुनर्विकास पर मुख्यमंत्री की दो टूक, वायरल वीडियो को बताया साजिश

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि काशी में मंदिरों को तोड़े जाने का “सफेद झूठ” फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एआई जेनरेटेड और भ्रामक वीडियो वायरल कर विकास कार्यों को बाधित करने की साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मणिकर्णिका घाट सहित किसी भी धार्मिक स्थल की पौराणिक गरिमा और धार्मिक परंपराओं से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

वायरल वीडियो पर खुद सामने आए सीएम

शनिवार को वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीते एक-दो दिनों से काशी के मंदिरों और मणिकर्णिका घाट को तोड़ने से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य पिछले 11 वर्षों में हुए समग्र विकास को रोकना है। जनता को सच्चाई बताने के लिए ही उन्हें स्वयं प्रेस के सामने आना पड़ा।

काशी को मिला नया सम्मान और पहचान

सीएम योगी ने कहा कि काशी अविनाशी है और हर सनातन धर्मावलंबी के लिए श्रद्धा का केंद्र है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद लंबे समय तक काशी को वह सम्मान और विकास नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी। पिछले 11 वर्षों में काशी ने अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए भौतिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

मेरी काशी’ की सोच से बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काशी का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं यहां से सांसद हैं और अपने भाषणों में ‘मेरी काशी’ कहते हैं। प्रधानमंत्री की सोच रही है कि काशी की प्राचीन आत्मा को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक स्वरूप दिया जाए। इसी दृष्टि से काशी विश्वनाथ धाम सहित तमाम परियोजनाएं धरातल पर उतरीं।

काशी का देश की जीडीपी में बड़ा योगदान

सीएम योगी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने से पहले प्रतिदिन 5 से 25 हजार श्रद्धालु आते थे, जबकि अब यह संख्या सवा लाख से डेढ़ लाख तक पहुंच गई है। विशेष पर्वों पर 6 से 10 लाख श्रद्धालु दर्शन करते हैं। पिछले वर्ष 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। धाम के निर्माण के बाद काशी ने देश की जीडीपी में करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मंदिर तोड़े नहीं गए, हुआ पुनरुद्धार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के समय भी मंदिर तोड़े जाने का झूठ फैलाया गया था। हकीकत यह है कि मंदिरों का पुनरुद्धार हुआ है। वे पहले जर्जर हालत में थे, अब भव्य और सुरक्षित रूप में मौजूद हैं।

अन्नपूर्णा माता की मूर्ति पर सवाल

सीएम योगी ने कांग्रेस से सवाल किया कि मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, जो सौ वर्ष पहले चोरी होकर यूरोप पहुंच गई थी, उसे 1947 से 2014 के बीच वापस लाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भारत की विरासत का सम्मान नहीं किया।

विकास में बाधा डालने की आदत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज, विंध्यवासिनी धाम और अन्य तीर्थस्थलों का विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हो रहा है। कांग्रेस का रवैया ऐसा है जैसे ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’। जो लोग हमेशा विरासत का अपमान करते रहे, वे आज भी हर विकास कार्य में बाधा डाल रहे हैं।

मणिकर्णिका घाट का पुनर्विकास होगा, पर परंपरा अक्षुण्ण रहेगी

सीएम योगी ने अंत में दोहराया कि मणिकर्णिका घाट का पुनर्विकास पूरी आस्था और परंपरा के साथ किया जाएगा। धार्मिक प्रक्रिया और पौराणिक महत्व से कोई समझौता नहीं होगा। सरकार काशी की विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम