सबमर्सिबल मशीन का स्टार्टर व स्टेबलाइजर चोरों ने उड़ाया, पुलिस तलाश में जुटी
चौबेपुर (वाराणसी)। डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज, बरियासनपुर के बगीचे से चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। 25/26 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने कॉलेज परिसर में लगे सबमर्सिबल मशीन का स्टार्टर, स्टेबलाइजर सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में मधुबाला की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने राजू, गोरख तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।





