कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

आर्य वीर दल ने प्राचीन भित्ति चित्रों की नई श्रृंखला खोजी

 

नौगढ़। सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल के तत्वावधान में सोमवार को कछुआ कुंड क्षेत्र में ट्रैकिंग, पर्वतारोहण एवं शैक्षणिक यात्रा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दिनेश आर्य ने किया, जिसमें मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली जनपदों के 66 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान कछुआ कुंड क्षेत्र में चट्टानों पर बने प्राचीन भित्ति चित्रों की एक नई श्रृंखला की खोज की गई। इन चित्रों में पाल लगी नाव, हाथी पर सवार व्यक्ति, शिकार करते लोग और तत्कालीन जीवनशैली से जुड़े दृश्य उकेरे गए हैं, जो प्राचीन सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को दर्शाते हैं।

उप प्रधान संचालक दिनेश आर्य ने बताया कि ये भित्ति चित्र प्राचीन मानव सभ्यता, शिकार पद्धति और जल यातायात की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने इनके संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। सामूहिक भोज के माध्यम से आपसी सहयोग और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राकेश वेदालंकार, अशोक आर्य, आनंद आर्य, अनुज, राहुल, उपासना, अनामिका वेद रत्न सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा   सकलडीहा (चन्दौली)। कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ नई बाजार निवासी नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने…

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    पचफेडवा गांव के पास हुआ हादसा, एक घंटे चला रेस्क्यू   चंदौली। क्षेत्र के पचफेडवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन