एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

बोले– पुलिस गोली न चलाए तो क्या खुद गोली खा ले

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाने वालों पर मंगलवार को करारा जवाब दिया। बिना नाम लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पुलिस गोली नहीं चलाएगी तो क्या खुद गोली खा ले।

राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस हमेशा कानून के दायरे में रहकर काम करने का प्रयास करती है, लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं, जब अपराधी कानून से भयभीत नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस को भी आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार दिए गए हैं। पुलिस को उसी के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वह आवश्यकता पड़ने पर उचित कार्रवाई कर सके।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मजबूती से काम करना होगा, इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश