हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

पचफेडवा गांव के पास हुआ हादसा, एक घंटे चला रेस्क्यू

 

चंदौली। क्षेत्र के पचफेडवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि राजस्थान निवासी चालक राशिद खान बिहार से लोहे की मशीन लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। पचफेडवा के पास आगे चल रही ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ट्रेलर टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर में चालक की इलाज के दौरान मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर