नुक्कड़ नाटक : सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम

आशा ट्रस्ट में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कलाकार उपेन्द्र विनायक सहस्रबुद्धे ने रखे विचार

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के भंदहा कला स्थित सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट में नुक्कड़ नाटक के महत्व और सामाजिक प्रभाव पर आधारित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक, विचारक एवं रंगमंच कलाकार डॉ. उपेन्द्र विनायक सहस्रबुद्धे ने नुक्कड़ नाटक को सामाजिक सम्प्रेषण का सशक्त माध्यम बताया।

 

डॉ. सहस्रबुद्धे ने कहा कि नुक्कड़ नाटक आम जनता के बीच बिना किसी भव्य मंच, वेशभूषा या तकनीकी संसाधनों के सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। यह नारी शिक्षा, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर तात्कालिक प्रभाव डालता है। सहज भाषा, जीवंत अभिनय और दर्शकों से सीधे संवाद के कारण यह कम समय में बड़ा संदेश देने में सक्षम होता है।

 

यह संवाद कार्यक्रम आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा लाइब्रेरी की छात्राओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने डॉ. सहस्रबुद्धे से विभिन्न सामाजिक और रंगमंच से जुड़े प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि नुक्कड़ नाटक केवल अभिनय नहीं है, बल्कि यह जनता की मूल समस्याओं को सामने लाने और समाज में चेतना जगाने का सशक्त सामाजिक संचार माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस तरह के संवाद आयोजनों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण