प्राथमिक विद्यालय से बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने का आरोप

ग्रामीणों के हंगामे से मचा तनाव, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के पचराँव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के आरोप को लेकर गुरुवार को गांव में भारी हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय परिसर में एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

 

ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने बिना किसी लिखित आदेश और पूर्व सूचना के प्रतिमा हटाकर सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के दो शिक्षकों का व्यवहार ठीक नहीं है और वे जातिगत भावना से काम करते हैं। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षकों द्वारा छात्रों से उनके घर और जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की जाती हैं, जिससे बच्चों का मनोबल टूट रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों और बच्चों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया।

 

सूचना मिलने पर एसीपी सारनाथ, थानाध्यक्ष चौबेपुर और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और सम्मान के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़वाकर पुनः स्थापित कराया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

 

वहीं एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में रंग-रोगन का कार्य चल रहा था, इसी कारण प्रतिमा को अस्थायी रूप से हटाकर रखा गया था। इसे लेकर गलतफहमी उत्पन्न हुई। मौके पर प्रतिमा पुनः लगवा दी गई है और स्थिति अब सामान्य है। मामले की जांच कर बीएसए से वार्ता के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण