कंपोजिट शराब की दुकान में सेंधमारी

बीयर, सिगरेट व नकदी समेत 25 हजार रुपये का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियाँ बाजार स्थित जयरामपुर सड़क पर अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 25 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

दुकान संचालक की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 11 फरवरी 2026 की रात करीब 1:50 बजे से 2:30 बजे के बीच चोरों ने दुकान में सेंध लगाई। इस दौरान चार पेटी किंगफिशर बीयर चोरी कर ली गई।

 

इतना ही नहीं, चोरों ने दुकान के पीछे स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर सिगरेट, गुटखा, आठ पेटी बिस्कुट पाउच, दो पेटी कोल्ड ड्रिंक और गल्ले में रखे करीब 2,500 रुपये नकद भी पार कर दिए। कुल मिलाकर चोरी की कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी जा रही है।

 

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

 

पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण