शादी समारोह जा रही महिला से आठ लाख की चेन झपटी, तीन नकाबपोश फरार

शादी समारोह जा रही महिला से आठ लाख की चेन झपटी, तीन नकाबपोश फरार

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

शाहगंज (जौनपुर)। शाहगंज नगर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात रात करीब नौ बजे नगर के व्यस्त चूड़ी मुहल्ला स्थित बिस्मिल्ला मार्केट के पास हुई।

पुरानी बाजार निवासी अनीता सोनी पत्नी रजनीश सोनी अन्य महिलाओं के साथ हनुमानगढ़ी जा रही थीं। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार चेन की वर्तमान कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग