लोन पास कराने का झांसा देकर महिला के जेवर ले उड़े 

गाजीपुर से पीछा कर सुनसान जगह ले जाकर वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मोलनापुर गांव के पास शुक्रवार शाम टप्पेबाजों ने लोन पास कराने का झांसा देकर एक महिला के आभूषण उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार निर्मला देवी नंदगंज (गाजीपुर) स्थित मायके से अपने ससुराल टांडा (चंदौली) लौट रही थीं। वह टोल प्लाजा पर बस से उतरीं, तभी एक महिला और एक युवक उनसे बातचीत करने लगे और उनका पीछा करते हुए मोलनापुर गांव तक पहुंच गए।

आरोप है कि दोनों ने लोन पास होने की बात कहकर उन्हें सरकारी सामुदायिक शौचालय के पास सुनसान स्थान पर ले गए और विश्वास में लेकर गले की चेन, पायल व नाक की नथ उतरवा ली। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम व कैथी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि महिला का पीछा गाजीपुर से ही किया जा रहा था। झांसे में लेकर जेवरात उतरवा लिए गए हैं। टप्पेबाजों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक