दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता की संदिग्ध मौत

3 माह के मासूम को छोड़ गई मां, पिता ने पति समेत चार पर दी तहरीर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर कलां गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूर्णिमा प्रजापति (25) पत्नी अनुराग उर्फ धर्मेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार विवाहिता ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में पहले लेढूपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता महेश चंद्र निवासी त्रिपाठ अलीनगर (चंदौली) ने आरोप लगाया कि 7 फरवरी 2025 को हुई शादी में नकद 7 लाख रुपये, बुलेट मोटरसाइकिल व करीब 5 लाख रुपये के आभूषण देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि सोने की चेन और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

पिता की तहरीर पर पति अनुराग उर्फ धर्मेंद्र, सास कलावती देवी तथा ननद रेखा व आरती के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पर एसीपी सारनाथ व थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा, छह अभियुक्त गिरफ्तार

    लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने अनीश उपाध्याय हत्याकांड की साजिश का किया पर्दाफाश   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का कार्य करने वाले अनीश…

    तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयघोष, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा

    मेरीडियन नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की भव्य यात्रा लेढ़ूपुर से निकली, संदहा चौराहे से होते हुए पुनः लेढ़ूपुर में हुआ समापन   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। मेरीडियन नर्सिंग एंड पैरामेडिकल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा, छह अभियुक्त गिरफ्तार

    तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा, छह अभियुक्त गिरफ्तार

    बरेली दौरे पर अर्पित सर्वेश की डी.एन. मिश्रा से विशेष भेंट

    बरेली दौरे पर अर्पित सर्वेश की डी.एन. मिश्रा से विशेष भेंट

    तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयघोष, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा

    तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयघोष, छात्र-छात्राओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का जज़्बा

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

    तिरंगा यात्रा से गूंजा मिर्जामुराद, छात्रों में दिखा देशभक्ति का जोश

    तिरंगा यात्रा से गूंजा मिर्जामुराद, छात्रों में दिखा देशभक्ति का जोश

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा