कमौली में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

19 वर्षीय जेसीबी चालक का शव मिला, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कमौली गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामानंद साहनी (19 वर्ष) पुत्र मनोज साहनी निवासी राजघाट के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से अपने ननिहाल तातेपुर कमौली में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार रामानंद जेसीबी चालक था और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी माता मन्नी देवी शादी-विवाह समारोहों में पूरी बेलने का काम करती हैं और घटना के समय बिहार गई हुई थीं। मामा विनोद कुमार निषाद ने बताया कि युवक रात में घर से निकला और गांव के पास पोल्ट्री फार्म के समीप अमलोला के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

देर रात जब परिजनों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी रोशन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। रविवार देर शाम सराय मोहाना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं