भदोही में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि

डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक, शिव बारात व झांकियों से भक्तिमय रहा माहौल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर तथा बाबा सेमराधनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पूजा के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहीं बाबा बड़े शिवधाम गोपीगंज, सीतामढ़ी मंदिर, चकवा महावीर मंदिर और द्वादश ज्योतिर्लिंग सुंदरवन कटेवना सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

ज्ञानपुर के जय बाबा बर्फानी ग्रुप सहित विभिन्न आयोजकों ने भव्य झांकियां और शिव बारात निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सचान और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव ने नंदी पूजन कर गुड़ व हरा चारा खिलाया और पशु संरक्षण का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता