भदोही में आरएसएस का बृहद युवा सम्मेलन आयोजित

देश की एकता और अखंडता में युवा शक्ति की भूमिका पर हुआ मंथन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई द्वारा ज्ञानपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में बृहद युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

 

सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला बौद्धिक प्रमुख रवि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने में युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी पहचान और गौरव को गर्व के साथ जानता और समझता है।

 

मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्षों पूर्व भारत के एक युवा ने पूरे विश्व में हिंदू समाज को जागृत करने का संदेश दिया था, जिसे दुनिया स्वामी विवेकानंद के नाम से जानती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत का युवा अपनी शक्ति को पहचान लेगा, उसी दिन देश विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा।

सम्मेलन में नगर इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यवस्था प्रमुख विनीत जी, नगर संघ चालक मनीष जी, नगर प्रचारक दीपेश सहित शिवम जी, प्रतीक मालवीय, गोपाल जी, सतीश जी समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे