गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

लापता बच्चे का शव सुबह सोख्ता में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जदईपुर गोरा पट्टी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

जानकारी के अनुसार सूफियान (5 वर्ष) पुत्र मुख्तार शाह रविवार शाम करीब छह बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता न चलने पर पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, पर सफलता नहीं मिली।

सोमवार सुबह दोबारा खोज के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर बने सोख्ता गड्ढे में बच्चे का शव उतराया मिला। बताया गया कि गड्ढे में लगभग चार से पांच फीट पानी भरा था। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मृत्यु हुई। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले पड़े गड्ढों को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान