बीईओ ने बच्चों संग जमीन पर बैठकर खायी तहरी, मध्यान्ह भोजन की परखी गुणवत्ता

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में औचक निरीक्षण, दूध वितरण भी कराया

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने औचक निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित लगभग 140 बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर तहरी खाकर भोजन की गुणवत्ता परखी।

बीईओ ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलना सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और वे जहां भी मध्यान्ह भोजन के समय निरीक्षण करेंगे, बच्चों के साथ बैठकर स्वयं भोजन करेंगे। निरीक्षण के दौरान उनके सामने बच्चों को दूध का वितरण भी कराया गया।

उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र तक पहुंचे और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे और पढ़ाई में रुचि बढ़े।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुरेश राम, डॉ. सुमन कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता