चौबेपुर में जमीन विवाद बढ़ा, फसल उजाड़ने व धमकी देने का आरोप

घर की दीवार गिराकर रास्ता रोका, पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कला गांव में जमीन और मकान को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ता सौम्या चौबे ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी अनुपस्थिति में खेत की फसल काटकर जमीन जोत दी और मकान को क्षतिग्रस्त कर कब्जे की कोशिश की।

शिकायत के अनुसार 11 नवंबर 2025 को ग्राम प्रधान के माध्यम से जानकारी मिली कि विनोद चौबे और उनके पुत्र आदित्य चौबे ने ट्रैक्टर से खेतों को मिलाकर जोत दिया। शाम को जब पीड़िता घर पहुंचीं तो विपक्षी पक्ष की महिलाएं और युवक घर पर आकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़िता का कहना है कि आरोपितों ने दीवार गिराकर मकान को तबेले के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया तथा रास्ते में ताला लगाकर आवागमन भी रोक दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बाद थाना चौबेपुर में तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला पुलिस आयुक्त महिला अपराध तक पहुंचा।

थानाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने बताया कि आदेश मिलने के बाद आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता