महिला हत्याकांड में आरोपी छह घंटे की रिमांड पर, फावड़ा बरामद

जमीनी विवाद में की थी वारदात, पूछताछ के बाद फिर जेल भेजा गया

मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में महिला की हत्या के आरोपी कुलदीप पटेल को बुधवार सुबह पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत से बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पड़ोसी सुनीता पटेल से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में उसने फावड़े से महिला के सिर पर वार कर दिया। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आरोपी को पुनः कारागार ले गई।

गौरतलब है कि 17 जनवरी को हुए हमले में घायल सुनीता पटेल की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन भी किया था। मृतका के पति की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी कुलदीप पटेल ने छह फरवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता